प्रियंका गांधी ने कहा, श्रीलंका पर जीत मुबारक हो, टीम इंडिया को सेमीफाइनल के लिए दीं शुभकामनाएं
प्रियंका गांधी ने यह बधाई भारत द्वारा अपने अंतिम ग्रुप मैच में शनिवार को श्रीलंका को 7 विकेट से हराने के बाद दी है। के.एल. राहुल और रोहित शर्मा के शानदार शतकों की मदद से भारत ने अपने अंतिम लीग चरण का शानदार समापन किया।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत पर बधाई दी। उन्होंने टीम को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दीं, जिसमें मैनचेस्टर में मंगलवार को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
Published: undefined
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “टीम इंडिया को श्रीलंका पर शानदार जीत की बधाई। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम बनकर उभरी है। पूरा हिंदुस्तान आपके साथ है। टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं।”
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट भारत द्वारा अपने अंतिम ग्रुप मैच में शनिवार को श्रीलंका को 7 विकेट से हराने के बाद आया है। के.एल. राहुल और रोहित शर्मा के शानदार शतकों की मदद से भारत ने अपने अंतिम लीग चरण का शानदार समापन किया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए