हालात

गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारने पर प्रियंका गांधी का सवाल- जंगलराज में जनता कैसे रहेगी सुरक्षित?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारने के मामले में प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है, तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारे जाने की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद एनसीआर में आता है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी। इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?

Published: undefined

वहीं इस जानलेवा हमले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टी गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक कलानिधि नैथानी ने की है। उन्होंने बताया कि पत्रकार विक्रम जोशी पर हुए हमले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। वारदात के पीछे मकसद नहीं पता चल पाया है, इसका भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, फिलहाल अस्पताल में भर्ती पत्रकार की हालत स्थिर बनी हुई है।

Published: undefined

गौरतलब है कि गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में सोमवार रात को एक पत्रकार की कनपटी पर पिस्टल सटाकर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। जिस समय ये घटना हुई उस समय विक्रम जोशी अपने दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे। इस हादसे में बुरी तरह घायल पत्रकार विक्रम जोशी को नजदीक के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

परिजनों का कहना है कि बदमाशों द्वारा पत्रकार की भांजी के साथ लगातार छेड़खानी की जा रही थी। जिसकी तहरीर उन्होंने थाने में दी थी। पुलिस को शक है कि तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने हमला किया है। परिजनों का आरोप है कि अगर पत्रकार की तहरीर पर कार्रवाई हुई होती तो यह घटना न होती। छेड़खानी के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, ‘केंद्र की उपलब्धियों से देश कोरोना की लड़ाई में बना ‘आत्मनिर्भर’

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 37148 नए केस, 587 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 1155191 हुई

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined