हालात

वायनाड के लोगों को नहीं मिला केंद्र से वित्तीय सहयोग, सरकार बताए वायनाड के लिए क्या है कार्य योजना: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी से यह पूछे जाने पर क्या उन्होंने वायनाड के लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग की है? उन्होंने कहा कि अतिरिक्त धन की बात नहीं है। वायनाड के लोगों को केंद्र से वित्तीय सहायता ही नहीं मिली है। उन्हें बहुत कम सहयोग मिला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड को केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वायनाड को लेकर क्या कार्य योजना है।

वायनाड में इस साल जुलाई में भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

यह पूछे जाने पर क्या उन्होंने वायनाड के लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग की है, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘अतिरिक्त धन की बात नहीं है। वायनाड के लोगों को केंद्र से वित्तीय सहायता ही नहीं मिली है। उन्हें बहुत कम सहयोग मिला है।’’

उनका कहना, ‘‘मैं यह भी जानना चाहती हूं कि सरकार की वायनाड के लिए क्या कार्य योजना है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट