हालात

यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से लगता है भागने: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्, ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर हर दिन राज्य के किसी न किसी हिस्से रेप, हत्या, लूट जैसी घनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। विपक्ष लगातार योगी सरकार को घेर रहा और यह मांग कर रहा है कि सीएम बोलने की बजाय प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने पर ध्यान दें। यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर कांग्रेस महासिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधे तौर पर हमला बोला है।

Published: 25 Aug 2020, 8:58 AM IST

कांग्रेस महासचिव ने ट्वटी कर कहा, “यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्, ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है, मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।”

Published: 25 Aug 2020, 8:58 AM IST

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट के साथ एक ग्रफिक्स भी शेयर किया है। ग्रफिक्स में दो दिन के भीतर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए अपराध का जिक्र है। 2 दिन भीतर हुए अपराध की एक लंबी फेहरिस्त है। जिसमें बताया गया है कि दो दिनों के भीतर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपराधियों ने कहां-कहां तांडव मचाया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि प्रत्यक्ष को प्रमाण किया क्या जरूरत है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने यह भी बताने की कोशिश की है कि अगर दो दिन के भीतर यह अटनाएं हुईं हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब से योगी सरकार सत्ता में आई है उन सालों का रिकॉर्ड खंगाला जाए तो यह सूची कितनी बड़ी होगी।

Published: 25 Aug 2020, 8:58 AM IST

इससे पहले प्रियंका गांधी ने बुलंदशह की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिय दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “बुलंदशहर की घटना यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। इसके लिए व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।”

Published: 25 Aug 2020, 8:58 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Aug 2020, 8:58 AM IST