हालात

नई जिम्मेदारी के साथ पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सिंधिया होंगे साथ

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी 11 फरवरी को पहली बार लखनऊ का दौरा कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम यूपी की कमान संभालने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रियंका गांधी 11 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ का दौरा करने वाली हैं। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव बनने के बाद पहली बार यूपी के दौरे पर आ रही हैं। उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था। सिंधिया भी नया पदभार संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंच रहे हैं।

Published: undefined

ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचने के बाद प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोरदार स्वागत किया और प्रियंका गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी आई है, नयी रोशनी लाई है’ के नारे लगाए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने इस बड़ी जिम्मेदारी को देने के लिए अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी आभार जताया।

इसे भी देखें: वीडियो: प्रियंका गांधी ने संभाला कांग्रेस महासचिव का कार्यभार, लगे नारे- ‘प्रियंका गांधी आई हैं, नई रौशनी लाई हैं

बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी कुछ देर रुकीं। उन्होंने यूपी के कुछ जिलों से आए पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के बाद गोरखपुर के एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने बताया कि, ‘‘प्रियंका गांधी जी ने गोरखपुर और आसपास के इलाकों में पार्टी के संगठन की स्थिति के बारे में चर्चा की और कहा कि हम पूरी ताकत से पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं।”

Published: undefined

बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ही कमरा आवंटित किया गया है। यह कमरा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल वाला है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined