हालात

लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में फिर करेंगी गंगा यात्रा, वाराणसी से बलिया तक तय करेंगी सफर

प्रियंका गांधी ने एक महीने पहले ही 17 मार्च से 20 मार्च तक इसी तरह की एक यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की थी और 140 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने कुछ इलाकों में रोड के जरिए भी सफर तय किया था।

फोटो: @INCUttarPradesh
फोटो: @INCUttarPradesh 

कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुी हैं। प्रियंका गांधी एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय गंगा यात्रा करेंगी। इस बार उनकी यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू होगी और बलिया तक जाएगी।

कांग्रेस के एक नेता ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से इस बात की पुष्टी की है। पार्टी के नेता ने कहा, “वह इस महीने के अंत में एक मोटर बोट पर सवार होंगी और चंदौली, मऊ और बलिया जिलों तक यात्रा करेंगी।”

इसके एक महीने पहले प्रियंका गांधी ने 17 मार्च से 20 मार्च तक इसी तरह की एक यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की थी और 140 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने कुछ इलाकों में रोड के जरिए भी सफर तय किया था। मिर्जापुर में उन्होंने रोड शो भी किया था। इसके बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हुईं थीं। वाराणसी पहुंचने के बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात की थी, साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया था।

प्रियंका गांधी सोमवार को सीकरी जाएंगी और अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगी। सीकरी के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका 23 अप्रैल को बाराबंकी, 24 से 26 अप्रैल तक बुंदेलखंड और उन्नाव और 27 अप्रैल को सीतापुर और धौरहरा का दौरा करेंगी। जब से पार्टी में उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी मिली है तबसे वे लगातार जनसभा और यात्राएं कर रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है।

(आईएएनएस की रिपोट)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति