हालात

पंजाब से प्रियंका गांधी का AAP पर बड़ा हमला, कहा- 'RSS से उभरी है केजरीवाल की पार्टी, BJP से भी है बड़ी'

प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उभरी कहां से हैं? वह आरएसएस से उभरी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम बीजेपी से भी बड़े बीजेपी हैं।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

पंजाब के कोटकपूरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उभरी कहां से हैं? वह आरएसएस से उभरी है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम बीजेपी से भी बड़े बीजेपी हैं।

Published: 13 Feb 2022, 12:39 PM IST

कोटकपुरा में 'नवी सोच नवा पंजाब' रैली को संबोधित करते प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं है। राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है।

Published: 13 Feb 2022, 12:39 PM IST

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “हमारी यहां 5 साल से सरकार है। यह सही है कि उस सरकार में कुछ कमियां थीं। कईं रास्ते मे भटक गए। वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में वह कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि बीजेपी सरकार द्वारा चलने लगी थी।”

Published: 13 Feb 2022, 12:39 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Feb 2022, 12:39 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ