
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कवि दुष्यंत कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद किया है। उनकी कविता के जरिए प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी, शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। हिंदी ज़ुबान के महान कवि दुष्यंत कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए।”
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने इस कविता के जरीए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हाल ही के दिनों में देश की बिगड़ती राजनीतिक हालात पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ये कहना चाहती हैं कि वो और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूदा हालातों पर सिर्फ हंगामा करना नहीं चाहती है, बल्कि देश की सूरत बदलना चाहती है।
Published: undefined
बता दें कि बीते दिनों में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची थी, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। लेकिन योगी की पुलिस ने उनके काफिले को लोहिया पार्क के पास रोक लिया। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने प्रियंका कुछ दूर तक पैदल चलीं, इसके बाद उन्होंने स्कूटी से पुल पार किया। पुलिस ने आगे जाकर स्कूटी को भी रोक दिया। ऐसे में प्रियंका गांधी को इंदिरानगर स्थित एसआर दारापुरी के आवास तक पैदल ही जाना पड़ा। और एसआर दारापुरी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की औऱ उनका हाल चाल जाना। इसके बाद सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार सदफ जफर के घर भी पैदल ही पहुंचीं।
Published: undefined
हालांकि प्रियंका गांधी ने इस दौरान यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा था कि उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनका गला तक पकड़ने का प्रयास किया गया। इतना ही दूसरे दिन सुबह-सवेरे उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को भी धमकी दी गई।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार की शह पर तानाशाही पर उतरी यूपी पुलिस, प्रियंका बोलीं- मेरा गला दबाकर धक्का दिया, CRPF से की शिकायत
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined