हालात

यूपी के बागपत में दिनदहाड़े व्यापारी के अपहरण पर प्रियंका बोलीं- दहशत में है जनता, सरकार चुनावी सभाओं में व्यस्त

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

के साथउत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। व्यापारी आदेश जैन सुबह चार बजे खत्री गढ़ी में अपने घर से भगवान महावीर मार्ग स्थित अपनी दुकान पर गाड़ी से सामान उतरवाने जा रहे थे। उसके काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों के पास फोन आया और व्यापारी को छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपए की फिरौती की गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कोई कुछ नहीं कह रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के पीआरओ ने बताया कि, आज एक व्यापारी आदेश जैन का अपहरण कर उनके बेटे से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। इसकी सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

आईजी मेरठ प्रवीण कुमार अब इस मामले को मॉनिटर कर रहे हैं। उनके अनुसार अपह्रत की बरामदगी के लिए 8 टीमें लगाई गई है। बागपत की सीमा से जुटे सभी जनपदों की पुलिस को अर्लट किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर की खत्री गढ़ी के रहने वाले लोहा व्यापारी 52 वर्षीय आदेश जैन, पुत्र मुल्तान जैन, की माहवारी मार्ग पर लोहे के सामान की सतीश मुल्तान के नाम से दुकान है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे आदेश माल की गाड़ी उतरवाने के लिए दुकान पर जा रहे थे। दुकान से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।

उसके कुछ देर बाद, परिजनों के पास एक करोड़ रुपए की रंगदारी का फोन आया। फोन आने पर ही परिजनों को अपहरण की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बागपत में आज सुबह एक लोहा व्यापारी का अपहरण हो गया। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के लोग चुनावी सभाओं में जाकर कोरी भाषणबाजी करते हैं। जनता में भय व्याप्त है।

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST

उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गैंगरेप हत्या और अपहरण की घटनाओं से उत्तर प्रदेश दहल रहा है। इस घटना के बाद बाद से पुलिस में हड़कंप मच गया है। बागपत में कई बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय है। हाल के महीने में यूपी के ही में कानपुर में अपहरण की एक वारदात में स्वयं पुलिस ने फिरौती की रकम दिलवाई थी मगर इसके बाद भी अपह्रत को बचाया जा सका था। हालात यह है मुख्यमंत्री के निवास गोरखपुर में अपहरण की घटना हुई। समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील यादव ने सरकार की कानून व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में लगातार बलात्कार, हत्या और अपहरण हो रहे हैं और

अफ़सर कागजों का मौसम गुलाबी करने में व्यस्त है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी अधिक खराब है कि व्यापारी को उनकी ही दुकान से बदमाश अपहरण कर ले जा रहे हैं।

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST

बड़ौत में पिछले दिनों एक व्यापारी की हत्या हो गई थी। जिसके बाद से व्यापारियों में भारी रोष है। आज यह अपहरण होने के बाद बागपत पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। बागपत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ मूवमेंट देखें जाने की पुष्टि की है और एसटीएफ से मदद मांगी है।

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST

इससे पहले बागपत पुलिस शनिवार को सीमेंट व्यापारी की हत्या का खुलासा किया था। चर्चा थी कि यह हत्या भी रंगदारी न देने के कारण की गई थी।

मगर पुलिस ने खुलासा में बताया था कि मर्तक व्यापारी ने लूट का विरोध किया था इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। इसमे बेहद चिंताजनक बात यह थी कि पुलिस ने कुख्यात उधम सिंह के शूटर को गिरफ्तार करने का दावा किया था। उत्तर प्रदेश से अपराध और अपराधियों को खत्म करने का दावा करने वाली यूपी पुलिस की नाक के नीचे बड़े अपराधियों के नेटवर्क का फिर से संचालित होना सवाल खड़ा करता है।

(आस मोहम्मद कैफ के इनपुट के साथ)

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Oct 2020, 1:35 PM IST