हालात

बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा का विरोध जारी, 89 संगठनों ने कट्टरवाद के खिलाफ पास किया सात प्रस्ताव

संप्रति बांग्लादेश की ओर से ढाका में सेंट्रल शहीद मीनार पर आयोजित रैली में शामिल हुए विभिन्न संगठनों के नेताओं ने माना कि हाल में हुए सांप्रदायिक हमले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की विचारधारा और 1975 के स्वतंत्रता युद्ध की भावना को नष्ट करने के प्रयास हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बांग्लादेश में कुल 89 संगठनों ने इस महीने की शुरुआत में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की है, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। समूहों ने धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने वाले एक नागरिक मंच संप्रति बांग्लादेश के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जिसने दुर्गा पूजा मंडप में कथित तौर पर कुरान रखने के कारण 13 अक्टूबर को हुई हिंसा के सभी अपराधियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Published: undefined

संप्रति बांग्लादेश के संयोजक पीयूष बंद्योपाध्याय ने सोमवार को ढाका में सेंट्रल शहीद मीनार पर एक रैली की, जिस दौरान संगठन के नेताओं ने देश में कट्टरवाद का विरोध करने के उद्देश्य से सात प्रस्ताव रखे। प्रतिभागियों ने माना कि हाल में हुए इस प्रकार के सांप्रदायिक हमले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की विचारधारा और 1975 के स्वतंत्रता युद्ध की भावना को नष्ट करने के प्रयास हैं।

Published: undefined

रैली को ढाका विश्वविद्यालय के कुलपति मोहम्मद अख्तरुज्जमां, बंगबंधु शेख मुजीब चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कमरुल हसन खान, ढाका विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के मुख्य प्रोफेसर निजामुल हक भुइयां, चांदपुर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नसीम अख्तर, प्रोजोन्मो 71 के अध्यक्ष आसिफ मुनीर टोनमय के साथ ही अन्य कई विद्वानों और प्रभावशाली व्यक्तियों ने संबोधित किया।

Published: undefined

इस एकजुटता रैली के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से हाल ही में और पिछले सांप्रदायिक संघर्षों में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही क्षतिग्रस्त मंदिरों और घरों की मरम्मत कराने की मांग की। रैली में जुटे तमाम संगठनों के बुद्धिजीवियों ने देश में सांप्रदायिक हिंसा की एक सुर में निंदा की।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...