
बॉम्बे हाईकोर्ट के एक जज ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद' या 'अमित शाह मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाता है, तो केवल इस आधार पर उसके खिलाफ एक्सटर्नमेंट जैसी कार्रवाई नहीं की जा सकती। विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है।
Published: undefined
लाइव लॉ वेबसाइट के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति माधव जमदार ने गुरूवार को सईद अहमद अब्दुल वहीद चौधरी को एक साल के लिए इलाके से बाहर करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति जमदार ने मुंबई पुलिस द्वारा 49 वर्षीय सईद के खिलाफ जारी एक्सटर्नमेंट आदेश को भी रद्द कर दिया। सईद सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के महासचिव हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न फैसलों के विरोध में मोर्चे और धरने आयोजित करते रहे हैं।
Published: undefined
रिकॉर्ड के अनुसार, सईद के खिलाफ दर्ज पांच एफआईआर के आधार पर उन्हें एक साल के लिए इलाके से बाहर करने का आदेश दिया गया था। इनमें अधिकांश मामले केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने से जुड़े थे। इनमें नागरिकता कानून में संशोधन और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के विरोध में आयोजित प्रदर्शन भी शामिल थे।
न्यायमूर्ति माधव जमदार ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के फैसलों का विरोध करना किसी नागरिक को किसी इलाके से बाहर करने का आधार नहीं हो सकता। अदालत ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना और नारे लगाना संविधान के तहत नागरिकों का अधिकार है और केवल इसी वजह से किसी के खिलाफ एक्सटर्नमेंट की कार्रवाई नहीं की जा सकती।
Published: undefined
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जमदार ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि केवल सरकार के खिलाफ नारे लगाने या उसके फैसलों का विरोध करने के कारण किसी नागरिक को दंडित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद' या 'अमित शाह मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाता है, तो केवल इस आधार पर उसके खिलाफ एक्सटर्नमेंट जैसी कार्रवाई नहीं की जा सकती। न्यायाधीश ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है।
Published: undefined
न्यायमूर्ति जमदार ने आगे यह भी कहा कि सभी नागरिकों को भारत सरकार का गुलाम बनाया जा रहा है। वे विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते, आंदोलन नहीं कर सकते। यह सब क्या है? अब इतने सारे पेपर लीक हो गए हैं। अगर लोग विरोध करते हैं, तो आप उन पर केस दर्ज कर देंगे, यह क्या है? विरोध करना नागरिकों का अधिकार है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined