पुलवामा आतंकी हमले को आज पूरे एक साल हो चुके है। आज ही के दिन पुलावमा में आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने शहीदों को याद करते हुए कहा मोदी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही तीन सवाल किए हैं।
बता दें कि 14 फरवरी 2019 में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया था। कार में आरडीएक्स के सहारे सीआरपीएफ के काफिले में धमाका किया गया था। इस हमले की चपेट मेंसीआरपीएफ की एक बस आ गई थी और उस बस में 40 जवान मौजूद थे। शहीदों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु के जवान शामिल हैं। देश इन शहीदों को याद कर रहा है।
बता दें कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद ही कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में जब इतना बड़ा सेना का काफिला जा रहा था, तब वहां पर एक सामान्य गाड़ी कैसे रास्ते में आ गई? इतने भरी मात्रा में आरडीएक्स कैसे पहुंचा था?
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 14 Feb 2020, 10:43 AM IST