हालात

पंजाब: पुलिस पर फायरिंग कर कस्टडी से आप MLA हरमीत फरार, रेप के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी, पुलिस पर गाड़ी भी चढ़ाई!

AAP विधायक पठानमाजरा और उनके समर्थक एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में भागे। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, लेकिन स्कॉर्पियो में सवार विधायक अब भी फरार हैं। पंजाब पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में पुलिस हिरासत से फरार हो गए। मंगलवार यानी आज उन्हें करनाल से हिरासत में लेकर लोकल थाने लाया जा रहा था, तभी रास्ते में विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोप है कि विधायक ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।

खबरों के मुताबिक, पठानमाजरा और उनके समर्थक एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में भागे। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, लेकिन स्कॉर्पियो में सवार विधायक अब भी फरार हैं। पंजाब पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि 26 अगस्त को एक महिला ने विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सोमवार को रेप का केस दर्ज हुआ और मंगलवार सुबह करनाल से उन्हें हिरासत में लिया गया। इसी दौरान भागने का यह पूरा घटनाक्रम हुआ।

पटियाला की सनौर सीट से विधायक पठानमाजरा हाल ही में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने AAP पर “पंजाब को बाहर से चलाने” के आरोप लगाए थे और दो दिनों से लगातार बगावती तेवर दिखा रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म