हालात

पंजाब: बठिंडा सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी सहित 5 की मौत, सीएम भगवंत मान ने जांच के दिए आदेश

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने तुरंत प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं और लगातार मामले की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान फोटोः सोशल मीडिया

पंजाब के बठिंडा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव गुरथड़ी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें गुजरात की महिला पुलिसकर्मी अमिता समेत पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने तुरंत प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं और लगातार मामले की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

सीएम ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे में यात्रा करते समय ज्यादा सतर्क रहें। सड़क हादसे की खबर ने सभी को हिला दिया है। उन्होंने कहा कि हर एक जिंदगी कीमती है, इसलिए ड्राइविंग करते वक्त सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस की महिला सिपाही अमिता अपने चार दोस्तों- अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सफर कर रही थी। जैसे ही गाड़ी गांव गुरथड़ी के पास मुख्य हाईवे पर पहुंची, अचानक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ये लोग बठिंडा से गुजरात जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और ट्रैफिक को कंट्रोल किया गया।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने भी हादसे की पुष्टि की और बताया कि गाड़ी में बैठे सभी की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा जा रहा है। एसपी ने ये भी बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और जैसे ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचेंगे, आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मुंद्रा पोर्ट से पंजाब लाया जा रहा नशा, खड़गे बोले- अमित शाह जी पहले इस पोर्ट को चेक करके बंद करो

  • ,
  • सिनेजीवन: तुषार-आयुष्मान को धमकी देने वाला हिरासत में और संजय गुप्ता की प्रेयर मीट में भावुक हुए मिलाप जावेरी

  • ,
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, प्रधानमंत्री बहस कर लें, पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह ‘देशद्रोही’ हैं

  • ,
  • यादों में रीता भादुड़ी: कभी लीड हीरोइन के तौर पर नहीं मिली पहचान, लेकिन सहायक रोल से छोड़ी अपनी अमर छाप

  • ,
  • सीईसी ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, केरल सरकार ने उनके खिलाफ पुराने मामले में जांच को दी मंजूरी