हालात

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 590 करोड़ रुपये का कृषि कर्ज किया माफ, 2,85,325 भूमिहीन कृषकों और मजदूरों को राहत

अमरिंदर सरकार के बयान में कहा गया है कि सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के 2,85,325 सदस्यों के 590 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान करेगी। इस तरह सरकार प्रति सदस्य 20,000 रुपये की राहत सुनिश्चित करेगी। अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजदूरों और भूमिहीन कृषक समुदाय के लिए कृषि कर्ज माफी योजना के तहत 590 करोड़ रुपये के कर्ज माफ करने की घोषणा की है। सरकार की ओर से बुधवार को आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस फैसले के लाभार्थियों को चेक 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में जारी किए जाएंगे। इस फैसले से कांग्रेस सरकार के एक और अहम वादे को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के हवाले से बयान में कहा गया है कि सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पीएसीएस) के 2,85,325 सदस्यों के 590 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान करेगी, इस प्रकार सरकार प्रति सदस्य 20,000 रुपये की राहत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने वित्त और सहकारिता विभागों को निर्णय के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रिया को धरातल पर शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया है।

अमरिंदर सरकार ने कृषि मजदूरों और पैक्स के भूमिहीन कृषक सदस्यों के लिए एक ऋण राहत योजना तैयार की है, जो प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से पंजाब के जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा दिए गए सदस्यों के केवल उपभोग ऋण को कवर करेगी।

कांग्रेस सरकार का ताजा फैसला मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की प्रमुख 'ऋण माफी योजना' के तहत किसानों के ऋण माफी का अनुसरण करती हैं। इस योजना के तहत अब तक 5.64 लाख किसानों का 4,624 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है, जिसकी घोषणा पंजाब कांग्रेस द्वारा 2017 के चुनावी वादों के तहत की गई थी।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों में से प्रत्येक के लिए 50,000 रुपये तक के ऋण को बट्टे खाते में डाल दिया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति निगम द्वारा 6,405 लाभार्थियों के 58.39 करोड़ रुपये तक की छूट और पिछड़ा वर्ग निगम द्वारा 1,225 लाभार्थियों के 20.71 करोड़ रुपये की छूट शामिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप