हालात

पंजाब के DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, CBI ने इस मामले में किया एक्शन, जानें क्या है मामला?

रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब पुलिस के डीआईजी रोपड़ रेंज हर चरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक, भुल्लर को उनके मोहाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

क्या है मामला?

रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन पर हर महीने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप हैं। खबरों के मुताबिक, सीबीआई डीआईजी भुल्लर को लगातार निगरानी कर रही थी।

इसके साथ ही, सीबीआई ने पंजाब और चंडीगढ़ स्थित डीआईजी के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और कई दस्तावेज बरामद किए गए। खबरों के मुताबिक, कार्रवाई में सीबीआई को लगभग 5 करोड़ रुपए की नकदी, लगभग 1.5 किलोग्राम वजन के आभूषण, पंजाब में अचल संपत्तियों और उससे जुड़े दस्तावेज, दो लग्जरी वाहनों (मर्सिडीज और ऑडी) की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां और लॉकर की चाबियां मिलीं।

डीआईजी भुल्लर का कार्यकाल

2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भुल्लर डीआईजी (रोपड़ रेंज) के पद पर कार्यरत हैं। रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। भुल्लर इससे पहले डीआईजी (पटियाला रेंज) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और जगराओं, मोहाली और संगरूर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत