
पंजाब के अमृतसर में किराए के एक मकान में संचालित की जा रही पटाखे की अवैध इकाई में धमाका होने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना अमृतसर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला शहर के नागल गुरु गांव में रविवार शाम की है।
घर के भीतर पटाखे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री भारी मात्रा में रखी हुई थी। इसमें आग लगने के बाद धमाका हो गया। पुलिस ने बताया कि धमाके में सात लोग घायल हो गए। जिस मकान में पटाखे की यह अवैध इकाई संचालित की जा रही थी उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
घायलों का अमृतसर के एक सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि घर के मालिक ने दावा किया कि उसे अपने घर में पटाखा की अवैध इकाई संचालित किए जाने के बारे में जानकारी नहीं थी और धमाका होने के बाद इसका पता चला।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined