हालात

पंजाब: बॉर्डर पर पाकिस्तान की साजिश फिर नाकाम, BSF ने 'नापाक' ड्रोन को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद

बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर के मटेला क्षेत्र में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे ड्रोन को मार गिराया है। इस संबंध ने बीएसफ ने जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन वह भारतीय सीमा में ड्रोन भेज रहा है। पंजाब सीमा पर बीएसएफ ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर के मटेला क्षेत्र में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे ड्रोन को मार गिराया है। इस संबंध ने बीएसफ ने जानकारी दी है।

बीएसएफ ने बताया, “आज करीब 2:28 बजे पंजाब के सेक्टर गुरदासपुर के मटेला क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक ड्रोन का पता लगाया और बाद में उस ड्रोन पर गोलीबारी की। जांच में 5 पिस्टल, 10 पिस्टल मैगजीन, 9MM के 71 राउंड गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।”

इससे पहले पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई करीब 2.640 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। जब्त हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी गई थी। बीएसएफ ने बताया था कि देर रात बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के गांव सादो गाजी के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की घुसपैठ देखी। इसके बाद निर्धारित अभ्यास के अनुसार, जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी