हालात

पंजाब: पटियाला में रेल ट्रैक पर धमाका, पटरियों को नुकसान, पास से मिला शव

पटियाला में शंभू-अंबाला रेल ट्रैक पर लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट हुआ है। धमाके से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। पास से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। मामले की जांच में GRP, RPF और पुलिस जुटी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के पटियाला में सोमवार देर रात शंभू-अंबाला रेल ट्रैक के पास हुए धमाके ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस विस्फोट में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, जबकि घटनास्थल के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच कर रही है।

Published: undefined

रात 10 बजे हुआ धमाका, ट्रैक को नुकसान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए आरक्षित रेल ट्रैक के पास जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता कम बताई जा रही है, लेकिन इसके असर से रेलवे ट्रैक को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

Published: undefined

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, एजेंसियां जांच में जुटीं

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ डीआईजी स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें भी जांच में जुटी हुई हैं। एसएसपी के अनुसार, यह एक लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट था, लेकिन इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Published: undefined

शव मिलने से बढ़ा रहस्य

धमाके वाली जगह के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस व्यक्ति की मौत धमाके से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस इस एंगल से भी गहन जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाशने की कोशिश जारी है।

Published: undefined

फॉरेंसिक जांच जारी, पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में भी फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हुआ और एक लोको पायलट घायल हो गया था। मौजूदा घटना को भी उसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।  

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined