हालात

आपकी सुरक्षा का सवाल: इन तस्वीरों को गौर से देखें, 6 मोस्टवांटेड आतंकवादियों के हैं पोस्टर

दिल्ली पुलिस लाल किले के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए हैं। इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है। जिसमें उनका नाम, उनका पता भी लिखा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया है। दिल्ली में लाल किले के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस लाल किले के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए हैं। इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है। जिसमें उनका नाम, उनका पता भी लिखा हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टरों को चिपकाने के बाद लोगों से अपील की है कि इन्हें देखे जाने पर तुरंत सूचित करें। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि ये सभी छह आतंकी अलकायदा से संबंधित हैं और इनका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये सभी आतंकी न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देशभर में आतंकी हमले करके अशांति फैलाना चाहते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर