हालात

राफेल विमान वायुसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से आज शामिल होंगे, अंबाला एयरबेस में होगा कार्यक्रम

फ्रांस से खरीदे गए पांच राफेल लड़ाकू विमानों को आज विधिवत वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। इस पर मौके पर होने वाले कार्यक्रम में राफेल और तेजस विमान हवाई करतब भी दिखाएंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित पांच राफेल लड़ाकू विमानों को आज औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार शामिल होंगे। कार्यक्रम वायुसेना के अंबाला बेस में होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट के जरिए इस कार्यक्रम की सूचना शेयर की है।

इस मौके पर राफेल विमान का औपचारिक अनावरण होने के बाद पारंपरिक सर्वधर्म पूजा होगी और फिर राफेल और तेजस विमान हवाई करतब दिखाएंगे। राफेल विमानों को वायुसेना के 17वें स्क्वॉड्रन में शामिल करने से पहले उन्हें पानी की बौछारों से पारंपरिक सलामी दी जाएगी।

गौरतलब है कि राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मध्यप्रदेश सरकार...', लगातार हो रही मौतों को लेकर मोहन यादव पर भड़के खड़गे

  • ,
  • मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की स्मृति सभा में शामिल होंगे राहुल गांधी, परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय अरेस्ट, शालबनी मामले में हुई गिरफ्तारी

  • ,
  • मध्यप्रदेश में अब नहीं है लोगों की जान की कीमत, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मोहन यादव सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

  • ,
  • जसप्रीत बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान