
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में महिला विरोधी अपराधों की हालिया घटनाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा 'कैसे शुरू हुआ- बेटी बचाओ, अब यह कैसा चल रहा है- अपराधी बचाओ।
Published: undefined
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?'
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है? खबरों के अनुसार अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। बीजेपी विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है।
उन्होंने अगले ट्वीट में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से पूछा कि क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं? यदि नहीं तो अब तक यह बीजेपी में क्यों बना हुआ है? बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ रेप-गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined