हालात

राजीव गांधी पर मोदी के बयान पर राहुल-प्रियंका गांधी बोले- पीएम ने सनक में नेक इंसान की शहादत का किया अपमान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले पीएम मोदी ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। अमेठी की जनता जवाब देगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर की गई पीएम मोदी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा की प्रधानमंत्री ने बेलगाम सनक में एक नेक इंसान की शहादत का निरादर किया है।

Published: 05 May 2019, 2:24 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे।

Published: 05 May 2019, 2:24 PM IST

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदी जी यह देश धोकेबाजी को कभी माफ नहीं करत।”

Published: 05 May 2019, 2:24 PM IST

पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी द्वारा की गई टिप्पणी की कांग्रेस ने भी कड़ी निंदा की है। कांग्रेस ने कहा है कि पीएम मोदी कुछ भी उल्टा-सीधा बोलते रहते हैं। लेकिन कांग्रेस राजीव गांधी को लेकर अपशब्द बर्दास्त नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, उसे लेकर पीएम मोदी विवादित बयान दे रहे हैं, जो उनकी सोच को दर्शाता है।

Published: 05 May 2019, 2:24 PM IST

शनिवार को एक रैली में पीएम मोदी कांग्रेस पर राफेल सौदे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पूर्व पीएम राजीव गांधी के बहाने राहुल गांधी की आलोचना की थी। इस दौरान पीएम मोदी पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था।

Published: 05 May 2019, 2:24 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 May 2019, 2:24 PM IST