हालात

प्रियंका ने महंगाई तो राहुल ने जीएसटी बढ़ोत्तरी को लेकर बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- हो गया अच्छे दिनों का पर्दाफाश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षा राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कपड़ों पर जीएसटी बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया है तो प्रियंका ने महंगाई को लेकर सरकार को निशाना बनाया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि, "जीएसटी में किया 140% विकास जारी है ‘अच्छे दिनों’ का पर्दाफ़ाश।" राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ उस खबर को भी शेयर किया है जिसमें लिखा है कि रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी में भारी बढ़ोत्तरी के खिलाफ कारोबारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि, "मोदी जी के राज में ऐसा कुछ भी बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल "बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला