हालात

राहुल गांधी ने मोदी पर 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया, खुली बहस की दी चुनौती

राहुल गांधी ने मोदी पर सत्ता में बने रहने के लिए विदेशी सोशल मीडिया के समर्थन का भी आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने विदेशी मदद के मुद्दे पर पीएम मोदी को खुली बहस की भी चुनौती दी है। हालांकि, अब तक के रिकॉर्ड से साफ है कि मोदी चुनौती स्वीकार नहीं कर पाएंगे।

राहुल गांधी ने मोदी पर 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया, खुली बहस की दी चुनौती
राहुल गांधी ने मोदी पर 'विदेशी मदद' से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया, खुली बहस की दी चुनौती फाइल फोटोः @INCIndia

राहुल गांधी ने विदेशी मदद लेने का आरोप लगाने पर पीएम मोदी पर पलटवार किया

राहुल गांधी पीएम मोदी पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने पीएम मोदी विदेशी मदद के मुद्दे पर किसी भी समय खुली बहस की चुनौती दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी मदद लेने का आरोप लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को पलटवार करते हुए उन पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मोदी को इस मुद्दे पर खुली बहस की भी चुनौती दी।

मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मोदीजी, देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया, “आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से विदेशियों के नियंत्रण में है और उसे उनका समर्थन हासिल है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं, आप उससे डरते हैं।”

मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर लगाया था आरोप

बता दें कि वि दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की विशाल रैली से एक दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी गुजरात यात्रा के दौरान आरोप लगाया था कि भारत-विरोधी ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं और अफवाहें फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने कहा था, “विदेश में कौन चुपके से किससे मिल रहा है? भारत-विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं? कौन भारत के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है? हमें इन सभी तौर-तरीकों को पहचानना होगा।”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी

अब राहुल गांधी ने मोदी के इन आरोप पर करारा पलटवार किया है और उन पर विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने मोदी पर सत्ता में बने रहने के लिए विदेशी सोशल मीडिया के समर्थन और उपयोग की भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने विदेशी मदद के मुद्दे पर पीएम मोदी को खुली बहस की भी चुनौती दे दी है। हालांकि, अब तक के रिकॉर्ड से साफ है कि मोदी ऐसी कोई चुनौती स्वीकार नहीं कर पाएंगे।