हालात

राहुल गांधी ने 'अग्निपथ' पर फिर उठाए सवाल, बोले- PM की प्रयोगशाला के नए प्रयोग से खतरे में देश की सुरक्षा-युवाओं का भविष्य

राहुल गांधी ने कहा कि 60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिल रही है। 4 साल के ठेके पर हजारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में अग्निपथ योजना के तहत एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हुई। इस बीच अग्निपथ योजना पर एक बार फिर कांग्रेस ने सरकार को घेरना है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए एक्सपेरिमेंट से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं। योजना के घोषणा के बाद से ही देश में युवाओं ने प्रदर्शन किया था और कई जगहों पर तोड़फोड़ भी हुईं, विपक्ष लगातार इस योजना पर केंद्र को घेर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, 60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, उनमें से सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिल रही है। 4 साल के ठेके पर हजारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा? प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए एक्सपेरिमेंट से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।

अग्निपथ योजना के तहत आर्मी, एयरपोर्स और नेवी में जवानों की भर्तियां होंगी। इस योजना के तहत 40 से 45 हजार युवाओं को हर साल सेना में शामिल किया जाएगा। इनका कार्यकाल 4 साल होगा और इनकी रैंक अलग होगी। इसके तहत सेना में भर्ती होने वाले युवा अग्निवीर कहलाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा