
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में शुक्रवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनों बिहार पहुंच रहे हैं। दोनों ही अपने गठबंधनों के लिए प्रचार करते हुए मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नवादा और भागलपुर के कहलगांव में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव मंच साझा करेंगे।
Published: undefined
उधर प्रधानमंत्री मोदी डेहरी ऑन सोन, गया और भागलपुर में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डेहरी और भागलपुर की रैलियों में प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।
Published: undefined
गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार विधानसभा चुनाव में यह पहली रैलियां होंगी। ऐसे में बिहार में सियासा पारा चढ़ने के आसार हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined