हालात

जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने की घटना पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- क्या आर्टिकल 15-25 भी बेच दिए?

राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे अलग-अलग जगह पर एक समुदाय विशेष के लोगों के साथ जबरदस्ती की जा रही है और उनसे जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। राहुल गांधी ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए। आपको बता दें, राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे अलग-अलग जगह पर एक समुदाय विशेष के लोगों के साथ जबरदस्ती की जा रही है और उनसे जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा जा रहा है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, इंदौर, देवास, नीमच, रीवा समेत कई अन्य जगहों पर अल्पसंख्यकों को कुछ लोगों ने निशाना बनाया है। इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा को मिलने वाले चंदे में बढ़ोतरी से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि बीजेपी की आय 50 प्रतिशत बढ़ गई, लेकिन क्या जनता की आमदनी बढ़ी।

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘बीजेपी की आय 50 प्रतिशत तक गढ़ गई। और आपकी?'' कांग्रेस नेता ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसमें ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) के आकलन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि साल 2019-20 में भाजपा की आय में 50 प्रतिशत तक इजाफा हुआ और इसमें सबसे बड़ा योगदान चुनावी बॉन्ड के जरिये मिले चंदे का रहा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार