हालात

'देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं', सोना न खरीदने-तेल के कम इस्तेमाल वाले बयान पर राहुल गांधी का मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने आगे कहा कि 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य पूर्व में लगातार खराब होते हालात और खाड़ी संकट के बीच पीएम मोदी की आम जनता से तेल, गैस, सोने समेत कई चीजों पर संयम बरतने की अपील पर राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं।

Published: undefined

राहुल गांधी ने आगे कहा कि 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined