
विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा की मांग की। इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। संसद के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट से कितना नुकसान होगा? एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा। आपने स्टॉक मार्केट देखा।
Published: undefined
राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या पश्चिम एशिया का मामला जरूरी नहीं है? तेल की कीमत और इकॉनमिक तबाही चर्चा के जरूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक के मुद्दे हैं। हम इन्हें जरूरी मानते हैं और चर्चा चाहते हैं। लेकिन वे चर्चा नहीं चाहते क्योंकि इससे दूसरी बातें सामने आएंगी, क्योंकि PM की पोजीशन सामने आएगी। कैसे उनके साथ कॉम्प्रोमाइज किया गया और कैसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, यह सामने आएगा। इसलिए, वे चर्चा नहीं करना चाहते। आपने देखा कि पीएम मोदी संसद से कैसे भाग गए। वह नहीं आ पाएंगे, मैं आपको बता रहा हूं।"
Published: undefined
दूसरी ओर विपक्ष के कई नेतओं ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने कहा, "ये लोग मुद्दे को भटका रहे हैं। हमने दोनों सदनों में चर्चा के लिए प्रस्ताव दिया है। विदेश नीति विफल हो रही है। जिस प्रकार ट्रंप के बयान आ रहे हैं, हमारी सरकार का क्या रुख है। भारत के बहुत सारे लोग विदेशों में फंसे हैं। 55 प्रतिशत पेट्रोलियम पदार्थ भारत में बाहर से आते हैं, उसका क्या समाधान निकाला जा रहा है। किसके दबाव में आप इस तरह के बस छोटे-छोटे बयान दे रहे हैं या बचने की कोशिश कर रहे हैं।"
Published: undefined
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विदेश मंत्री जयशंकर के लोकसभा में दिए बयान पर कहा, "जहां विपक्ष सवाल-जवाब नहीं कर सकता, वह विदेश नीति खोखली है। आज अगर आप संसद में आकर बयान देते हैं तो आपको विपक्ष के सवालों का जवाब भी देना चाहिए। आप कोई भी सवाल नहीं ले रहे हैं इसलिए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। मैं कहना चाहूंगी कि जो बयान एकतरफा हो, जिसमें सवाल न लिए जाएं और विपक्ष की बात न सुनी जाए, वह बयान नहीं बल्कि वह बचाव है।"
Published: undefined
बता दें कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। गल्फ देशों में भारी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं। ताजा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने का ऑपरेशन जारी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined