हालात

राहुल ने किसान आंदोलन पर केंद्र को घेरा, कहा- विजय के लिए एक सत्याग्रही ही काफी, जय जवान जय किसान था.. है और रहेगा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर ट्वीट कर हमला भी बोला है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें याद कर रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजघाट और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर ट्वीट कर हमला भी बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- 'विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।'

राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- 'सत्याग्रह तब और अब।' असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं। वीडियो में इसके बाद किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं। इसके बाद लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं, और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं।

राहुल गांधी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया। जिसमें लिखा- जय जवान जय किसान था है और रहेगा। शास्त्री जी की सादगी व दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस के इस लाल को नमन!

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Oct 2021, 11:08 AM IST

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट