
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार के बेगुसराय पहुंचे और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में चल रहे 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए। लोगों की भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी पदयात्रा में चलते देखे गए। इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनएसयूआई के हजारों कार्यकर्ता भी पदयात्रा में शामिल हुए।
Published: undefined
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेता थोड़ी ही देर में पटना से बेगूसराय के लिए रवाना हो गए जहां वे पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी ने बेगुसराय रवाना होने से पहले इस पदयात्रा में पार्टी के युवा साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की।
Published: undefined
राहुल गांधी सोमवार दोपहर बाद पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान संरक्षण सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के बाद गांधी सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं से बैठक करेंगे और शाम को दिल्ली वापस लौटेंगे। उनका प्रस्थान शाम 4:10 बजे होगा। इससे पहले राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "चंपारण सत्याग्रह का आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति- बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के खिलाफ ठोस कदम बढ़ाया है। आज वो इतिहास फिर से पुकार रहा है।" उन्होंने आगे लिखा, "संविधान पर हमलों के खिलाफ, पक्षपात और भेदभाव के विरुद्ध, आर्थिक, सामाजिक समता और न्याय के लिए- आइए, एकजुट होकर आवाज उठाएं। आज पटना में मेरे साथ जुड़े, संविधान सम्मान सम्मेलन से।"
Published: undefined
इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार कर रहे हैं और बेगूसराय उनका गृह जिला है। वह बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस बार कांग्रेस भी अपनी सियासी जमीन मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी की इस मुहिम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सक्रिय दिख रहे हैं। वह हाल के दिनों में तीसरी बार बिहार के दौरे पर पहुंचे हैं। बिहार के कांग्रेस नेताओं के साथ हाल में हुई बैठक के बाद राहुल गांधी की इस यात्रा को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined