हालात

मध्य प्रदेश में मतदान कल, राहुल गांधी का वोटरों को संदेश- बढ़ाये कदम, उम्मीदों का नया सवेरा उगने को है 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि तमाम निराशाओं के बीच कांग्रेस के वचन से मध्य प्रदेश के लोगों को अब नयी उम्मीद बंधी है, अब आप सभी को मिलकर कदम बढ़ाना है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर 28 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतदान के लिए 65 हजार 341 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नक्सल प्रभावी क्षेत्रों बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट पर खतरे को देखते हुए सुबह 7 बजे से 3 बजे तक जबकि बाकी 227 सीटों पर 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को सन्देश देते हुए कहा “तमाम निराशाओं के बीच कांग्रेस के वचन से मध्य प्रदेश के लोगों को अब नयी उम्मीद बंधी है, अब आप सभी को मिलकर कदम बढ़ाना है।”

Published: undefined

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “कांग्रेस के साथियों, हमारे सामने खड़ी जीत हमसे कुछ कह रही है। वो हमसे सेवा और समर्पण चाहती है। हमारे वचन की हर कीमत पर पूर्ति चाहती है । आओ दृढ़ता से संकल्प लें कि अब मध्य से शीर्षस्थ पहुंचने का नाम ही मध्यप्रदेश होगा।”

Published: undefined

मध्य प्रदेश चुनाव में प्रमुख सीटें जिस पर सबकी नजर रहेगी। वहां कौन-कौन से उम्मीदवार है, उस पर नजर डालते हैं।

  • बुधनी: शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी) के खिलाफ अरुण यादव (कांग्रेस)
  • भोपाल उत्तर: फातिमा रसूल सिद्दीकी (बीजेपी) के खिलाफ आरिफ अकील (कांग्रेस)
  • बुरहानपुर: अर्चना चिटणीस (बीजेपी) के खिलाफ रवींद्र महाजन (कांग्रेस)
  • महू (डॉ. अंबेडकरनगर): उषा ठाकुर (बीजेपी) के खिलाफ अंतर सिंह दरबार (कांग्रेस)
  • छिंदवाड़ा: चौधरी चंद्रभान सिंह (बीजेपी) के खिलाफ दीपक सक्सेना (कांग्रेस)
  • होशंगाबाद: विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा (बीजेपी) के खिलाफ सरताज सिंह (कांग्रेस)
  • इंदौर: आकाश विजयवर्गीय (बीजेपी) के खिलाफ अश्विन जोशी (कांग्रेस)
  • राघोगढ़: भूपेंद्र रघुवंशी (बीजेपी) के खिलाफ जयवर्धन सिंह (कांग्रेस)
  • शिवपुरी: यशोधरा राजे सिंधिया (बीजेपी) के खिलाफ सिद्धार्थ लाडा (कांग्रेस)
  • दतिया: नरोत्तम मिश्रा (बीजेपी) के खिलाफ राजेंद्र भारती (कांग्रेस)
  • गोविंदपुरा: कृष्णा गौड़ (बीजेपी) के खिलाफ गिरीश शर्मा (कांग्रेस)

Published: undefined

चुनाव आयोग के मुताबिक 28 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश में मतदाताओं की बात करे तो प्रदेश में कुल 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 63 लाख 13 हजार पुरूष और 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा 1 हजार 389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांता राव ने कहा कि चुनाव कार्य के लिए राज्य में कुल 3,00,782 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि सुरक्षाबलों की 650 कंपनियों की तैनाती की गई है। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। वोटिंग के लिए 65,367 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पोलिंग बूथ पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ-साथ 160 मतदान केंद्रों पर केवल दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये बूथ पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारी के जिम्मे होगा। इसके अलाव 3046 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। जबकि 17 हजार मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां पर सुरक्षा के भी कड़े इतंजाम किए जाएंगे। यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined