हालात

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कहा, पार्टी में एकजुटता कायम रखना जरूरी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सामने कई काम हैं, जिन्हें एकता और एकजुटता के साथ करना है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथी 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे समक्ष कई कार्य हैं जिनमें से हमारी ताकत और स्थिरता के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य हमारे लोगों के बीच एकता और एकजुटता कायम करना है।"

ताशकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई थी।

वर्ष 1966 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्रों से बातचीत का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोले- 'नहीं दबाई जा सकती आवाज', छात्राओं से बदसलूकी का मुद्दा उठाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • ,
  • किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, 5 लेयर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल तैनात

  • ,
  • 'नहीं चाहिए पाप का पैसा', राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का वीडियो गीत के जरिए BJP पर हमला

  • ,
  • छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ की लागत से बना पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल