
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।"
Published: undefined
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, "हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।"
Published: undefined
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल की है। दोनों पार्टियों ने 48 सीटें हासिल की हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें है। वहीं, बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। JKPDP को 3, JPC को 1, CPI(M) को 1, आम आदमी पार्टी को 1 और 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
बात करें हरियाणा की तो यहां बीजेपी को बहुमत मिला है। 90 सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। दो INLD और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined