हालात

राहुल गांधी 17 जनवरी को जाएंगे इंदौर, दूषित पेयजल से जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलेंगे

प्रशासन ने शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से अब तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि स्थानीय नागरिकों ने छह माह के बच्चे समेत 23 मरीजों के दम तोड़ने का दावा किया है।

राहुल गांधी 17 जनवरी को जाएंगे इंदौर, दूषित पेयजल से जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलेंगे
राहुल गांधी 17 जनवरी को जाएंगे इंदौर, दूषित पेयजल से जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलेंगे फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का दौरा करेंगे और वहां पिछले महीने दूषित पेयजल के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। प्रशासन ने शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से अब तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि स्थानीय नागरिकों ने छह माह के बच्चे समेत 23 मरीजों के दम तोड़ने का दावा किया है।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर के दौरे पर आएंगे और शहर में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भेंटकर संवेदना व्यक्त करेंगे।” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का 17 जनवरी को इंदौर आगमन पीड़ित परिवारों और शहरवासियों को संबल, संवेदना और न्याय की उम्मीद देगा।

प्रशासन ने शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप में अब तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की जबकि स्थानीय नागरिकों ने छह माह के बच्चे समेत 23 मरीजों के दम तोड़ने का दावा किया है। मृतकों की तादाद को लेकर विरोधाभासी दावों के बीच, शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक समिति के किए गए 'डेथ ऑडिट' की रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भागीरथपुरा के 15 लोगों की मौत उल्टी-दस्त के प्रकोप से किसी न किसी तरह जुड़ी हो सकती है।

इस बीच देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल के कारण फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से निपटने में जुटे स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को डायरिया के तीन नये मरीज मिले। सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि भागीरथपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया के तीन नये मरीज पहुंचे जिनका वहीं उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि भागीरथपुरा में गत 29 दिसंबर से उल्टी-दस्त का प्रकोप शुरू होने के बाद अब तक अस्पतालों में कुल 440 मरीजों को भर्ती किया गया जिनमें से 413 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। सीएमएचओ के मुताबिक फिलहाल 27 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से आठ लोग गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार