
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने बजट को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बजट में कुछ उद्योगपतियों का ही ध्यान रखा गया है और सैनिकों की पेंशन तक में कटौती की गई है।
राहुल गांधी ने अपन ट्वीट में लिखा, ''बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती। ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!''। राहुल गांधी इससे पहले उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए