हालात

शिक्षक दिवस पर राहुल बोले- राधाकृष्णन जी को विनम्र श्रद्धांजलि, उनसे हमेशा मिलती है सही दिशा में चलने की प्रेरणा

राहुल गांधी ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु का स्थान जीवन में बहुत ऊंचा होता है, जो आपके जीवन के मार्ग को प्रकाशित कर, सही दिशा में चलने की प्रेरणा देते हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

देशभर के सभी स्कूल-कॉलेजों में आज शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु का स्थान जीवन में बहुत ऊंचा होता है, जो आपके जीवन के मार्ग को प्रकाशित कर, सही दिशा में चलने की प्रेरणा देते हैं।

महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, श्री नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को गुरु मानता हूं, जिन्होंने हम सबको समाज में सर्वजन की समानता, और हर किसी के प्रति करुणा और प्रेम का ज्ञान दिया।

भारत के लोग भी गुरु समान है, जो हमारे देश की विविधता में एकता का उदाहरण देते हैं, हर समस्या से हिम्मत के साथ लड़ जाने की प्रेरणा देते हैं, जो विनम्रता और तपस्या का साक्षात रूप हैं।

अपने विरोधियों को भी मैं अपना गुरु ही मानता हूं, जो अपने आचरण से, अपने झूठों से, अपनी बातों से मुझे ये सिखाते हैं की मैं जिस रास्ते पर चल रहा हूं वो बिल्कुल सही है - और इस पर आगे बढ़ते रहने के लिए हर कीमत कम है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई