हालात

बिहार के सासाराम में रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, गया-हावड़ा रेल रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

रेल हादसे की वजह से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया रूट पर कई ट्रेनों के पहिए थम गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के सासाराम में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। यह रेल हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव की कई टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Published: undefined

राहत की बात यह है कि मालगाड़ी होने के चलते किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची राहत और बचाव की टीमें मालगाड़ी के डिब्बों को पटरियों से हटाने में जुटी हुई हैं।

Published: undefined

हादसे की वजह से कई ट्रेनें के संचालन पर असर पड़ा है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया रूट पर कई ट्रेनों के पहिए थम गए। डिब्बों को पटरियों से हटाने के बाद ही इस रूट पर एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाएगा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: भरत तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा

  • ,
  • आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं, पहले राज्य सरकार का जवाब, प्रभावशाली हैसियत को भी ध्यान में रखेगा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द