हालात

बिहार के रघुनाथपुर में रेल हादसा, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 4 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में बक्सर के पास बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

उन्होंने बताया के इस दुर्घटना की खबर के बाद मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल पहुंची। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर पटना-  9771449971, दानापुर- 8905697493, आरा- 8306182542 और कंट्रोल रूम का नंबर 7759070004 है।

ट्रेन हादसे को ध्यान में रखते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने AIIMS समेत IGIMS समेत पटना के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है. ज्यादातर घायलों को बक्सर और आस-पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है. 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: पहले T20 में भारत के सामने सैमसन और सूर्यवंशी में चयन की दुविधा और एशिया कप फाइनल में भारत की नजरें आठवें खिताब पर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: लखनऊ में CM के PC में हंगामा, महिला पत्रकार बोलीं- सवाल ले लीजिए मुख्यमंत्री जी, उठकर चल दिए योगी

  • ,
  • जोमैटो का ग्राहकों को झटका, कैश ऑन डिलीवरी पर शुरू किया अतिरिक्त शुल्क, 5 से 20 रुपए तक वसूलेगी कंपनी

  • ,
  • सिनेजीवन: बतौर निर्माता नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट और करीना ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक

  • ,
  • ब्रिक्स समिट में मेहमानों के खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका