
यूपी के कानपुर के पास रेल हादसे की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक साबरमती जनसाधारणएक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) पटरी से उतर गई है। यह हादसा पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर से जाते समय हुआ है। फिलहाल किसी तरह की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से अहमदाबाद के साबरमती बीजी जंक्शन जा रही थी।
Published: undefined
घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत का काम चलाया जा रहा है। प्रभावित हिस्से में फिर से यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है।
रेलवे की ओर से बताया गया है कि बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है और ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. कानपुर-टुंडला मेन सेक्शन पर यह हादसा हुआ, जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है.
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined