हालात

पंजाब के अमृतसर में किसानों का तीसरे दिन रेल रोको आंदोलन जारी, MSP कानून समेत कई मांगों लेकर दे रहे हैं धरना

किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से रेल यातायात पर असर पड़ा है। दिल्ली में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि 3 दिनों के धरने के चलते 90 मेल एक्सप्रेस ट्रेन और 150 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रेक पर बैठे हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। किसान अनपी मांग पर अड़े हुए हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून को लागू करे। इसके इलाके अलावा किसानों का कहना है उनके हित में लंबे समय से कई उपाय लंबित हैं, उन्हें भी लागू किया जाए।

वहीं, किसानों के रेल रोको आंदोलन की वजह से रेल यातायात पर असर पड़ा है। दिल्ली में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में किसान धरना दे रहे हैं। वे गुरुवार से फिरोजपुर मंडल के 14 स्थानों और अंबाला मंडल के 4 स्थानों पर बैठे हैं, जिसके कारण ट्रेन संचालन बाधित है। उन्होंने बताया कि इन 3 दिनों के धरने के चलते 90 मेल एक्सप्रेस ट्रेन और 150 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।

किसानों के विरोध के कारण प्रभावित ट्रेन सेवाओं पर उत्तर रेलवे DRM राजकुमार सिंह, मुरादाबाद ने कहा कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का मुरादाबाद मंडल के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। लगभग 10 लोकल ट्रेन को रद्द और 12 लोकल ट्रेन को गंतव्य से पहले रोकना पड़ा है। यात्रियों को SMS के माध्यम से प्रभावित ट्रेन की सूचना दी जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Sep 2023, 8:51 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी

  • ,
  • बिहार में उर्दू, अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभाव! तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना