हालात

किसानों के रेल रोको आंदोलन का हुआ व्यापक असर, 290 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, 40 से ज्यादा हुईं रद्द- मोर्चा

संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी हिंसा में अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार कर केंद्रीय कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग दोहराई। मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर किसान हत्याकांड में न्याय की मांग पूरी नहीं हुई तो विरोध और तेज किया जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

लखिमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज 6 घंटे तक रेल रोको आंदोलन के आह्वान का देशभर में मिला जुला असर रहा। किसान मोर्चा ने दावा किया कि रेल रोको आंदोलन में 290 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं, जबकि 40 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जितनी जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, वहां अब सामान्य रूप से सेवा शुरू हो गई हैं।

Published: 18 Oct 2021, 10:12 PM IST

फिलहाल किसान रेलवे पटरियों से अपने आंदोलन के बाद अपने-अपने गंतव्य स्थानों की ओर बढ़ने लगे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर भारत भर में सैकड़ों स्थानों पर प्रदर्शनकारी किसानों ने आज छह घंटे के लिए रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्मों पर आंदोलन किया। किसान मोर्चा द्वारा बताया गया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना आदि से रेल रोको आंदोलन के सफल होने की खबरें प्राप्त हुई हैं।

Published: 18 Oct 2021, 10:12 PM IST

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, 290 से अधिक ट्रेनें कथित तौर पर प्रभावित हुईं और 40 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा यूपी पुलिस ने किसान नेताओं को कई जगहों पर हिरासत में ले लिया। वहीं मध्य प्रदेश में पुलिस ने कई जगहों जैसे गुना, ग्वालियर, रीवा, बामनिया (झाबुआ) और अन्य जगहों पर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। तेलंगाना के काचीगुडा (हैदराबाद) में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

Published: 18 Oct 2021, 10:12 PM IST

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की अपनी मांग पुरजोर तौर पर दोहराई। मोर्चा ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर लखीमपुर खीरी नरसंहार में न्याय की मांग पूरी नहीं की गई तो विरोध और तेज किया जाएगा।

Published: 18 Oct 2021, 10:12 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 18 Oct 2021, 10:12 PM IST

  • सुनेत्रा पवार चुनी गईं एनसीपी विधायक दल की नेता, शाम 5 बजे लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, संसद से दिया इस्तीफा

  • ,
  • 'बिहार का प्रशासनिक ढांचा भ्रष्ट और अयोग्य', छात्रा की मौत मामले की जांच CBI को सौंपे जाने पर तेजस्वी यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार, सांसद पद से दिया इस्तीफा, शाम 5 बजे लेंगी डिप्टी CM की शपथ

  • ,
  • ‘इंसान से ज्यादा महत्वपूर्ण कुर्सी’, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर शिंदे गुट के मंत्री शिरसाट ने उठाए सवाल

  • ,
  • 'सिर झुकाया, आत्मसम्मान से समझौता किया', विदेशी ऋण के लिए अपमानित होने पर पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा