
भारतीय रेलवे ने सोमवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। सोमवार को जारी अलग-अलग नोटिस में उत्तर रेलवे ने कहा कि 6 सितंबर को दिए गए उनके इस्तीफे को ‘‘सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।’’
Published: undefined
पूनिया और फोगाट पिछले हफ्ते कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दोनों ने राजनीति में कदम रखने से पहले रेलवे की अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया है। वहीं पुनिया को कांग्रेस ने किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Published: undefined
उत्तर रेलवे ने दोनों के मामलों में तीन महीने की नोटिस अवधि के प्रावधान में ढील दी है। ऐसी अटकलें थीं कि नोटिस अवधि के मानदंड के मद्देनजर फोगाट संभवत: चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।चुनाव नियमों के अनुसार, हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें रेलवे से आधिकारिक रूप से मुक्त होना होगा। अब, चूंकि रेलवे ने दोनों ओलंपिक खिलाड़ियों को उनकी सेवा से मुक्त कर दिया है, इसलिए फोगाट चुनाव लड़ सकती हैं।
Published: undefined
कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उत्तर रेलवे ने फोगाट और पूनिया को नोटिस जारी किया था। उत्तर रेलवे ने कहा था कि ‘कारण बताओ’ नोटिस सेवा के नियमों के तहत दिया गया क्योंकि वे दोनों सरकारी कर्मचारी थे। नोटिस के बाद दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined