हालात

बारिश ने प्रयागराज की जलनिकासी व्यवस्था की खोली पोल, कई इलाकों में जलभराव, जॉर्ज टाउन थाने तक पहुंचा नाले का पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड के काम से पहले से ही जगह-जगह अव्यवस्था है। निर्माण कार्य वाले हिस्सों में बारिश का पानी जमा होने से परेशानी और बढ़ गई।

भारी बारिश से प्रयागराज के कई इलाकों में जलभराव
भारी बारिश से प्रयागराज के कई इलाकों में जलभराव 

प्रयागराज में हुई भारी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करेली, मुंडेरा मंडी, सिविल लाइंस स्थित सीएमपी बस स्टैंड और जॉर्ज टाउन समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। हालात ऐसे रहे कि लोगों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सबसे खराब स्थिति जॉर्ज टाउन में रही, जहां सड़क पर भरा पानी कई घरों के दरवाजों तक पहुंच गया।

जॉर्ज टाउन में नाले का पानी सड़क पर

जॉर्ज टाउन इलाके में चारों तरफ की सड़कें जलमग्न हो गईं। तेज बारिश के बाद सड़क और नाले के बीच अंतर करना मुश्किल हो गया। सड़क किनारे खड़ी कई कारों के पहिए और निचला हिस्सा पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर बारिश में इलाके में इसी तरह जलभराव होता है। नाले और सीवर चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और बारिश का पानी नालियों के गंदे पानी के साथ सड़कों पर फैल जाता है।

जलभराव का असर जॉर्ज टाउन थाने पर भी पड़ा। नाले का पानी थाने के परिसर के अंदर तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद पानी निकालने में जुटे नजर आए। थाने में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को कामकाज में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाने तक पानी पहुंच रहा है तो आसपास के घरों और दुकानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

करेली और मुंडेरा मंडी में सड़कें डूबीं 

करेली और मुंडेरा मंडी में भी बारिश के बाद सड़कें पानी में डूब गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगह लोग घुटनों तक पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा।

सिविल लाइंस के सीएमपी बस स्टैंड के आसपास भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। बस स्टैंड की ओर जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। सड़क पर जमा पानी के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड के काम से पहले से ही जगह-जगह अव्यवस्था है। निर्माण कार्य वाले हिस्सों में बारिश का पानी जमा होने से परेशानी और बढ़ गई। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से नाले-नालियों की तत्काल सफाई कराने के साथ नियमित सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की

  • ,
  • लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें