हालात

दिल्ली-NCR में आफत की बारिश, फरीदाबाद में रेलवे अंडरपास के जलभराव में डूबी कार, ऑफिस से लौट रहे दो लोगों की मौत

गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद अपने घर की ओर दोनों युवक आ रहे थे। इस दौरान बारिश के बाद ओल्ड रेलवे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। अंडरपास की ओर जाने लगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का कहर जारी है। इस बीच फरीदाबाद से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। ओल्ड रेलवे अंडरपास में जल भराव की वजह से कार डूब गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमाश्रय शर्मा और विराज के रूप में हुई है। दोनों यहां ग्रेटर फरीदाबाद में रहते थे और गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में जॉब करते थे।

खबरों के मुताबिक, गुरुग्राम से ग्रेटर फरीदाबाद अपने घर की ओर दोनों युवक आ रहे थे। इस दौरान बारिश के बाद ओल्ड रेलवे अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ था। अंडरपास की ओर जाने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें रोका। लेकिन कार सवार नहीं माने। इसके बाद कार के अंदर पानी भर गया और वह डूबने लगे। तभी आसपास के लोग आए और पानी के अंदर उतरकर पहुंचे। दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप