हालात

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर, बीते 24 घंटे में नौ लोगों की मौत

बयान में कहा गया कि राज्य के सात जिलों में डूबने और सांप के काटने से कुल नौ लोगों की मौत रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे के बीच हुई है।

फोटो: Getty Image
फोटो: Getty Image 

 उत्‍तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर बारिश जनित अलग-अलग घटनाओं में कुल नौ लोगों की मौत हो गयी। राहत आयुक्‍त कार्यालय से सोमवार शाम जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान में कहा गया कि राज्य के सात जिलों में डूबने और सांप के काटने से कुल नौ लोगों की मौत रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे के बीच हुई है।

राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में 3.7 मिमी बारिश हुई।

बयान के अनुसार, एक जून से अब तक राज्य में औसतन 344.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 394.1 मिमी का 87.5 प्रतिशत है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दिल्ली पुलिस ने न्यूज एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया, कार्रवाई के दौरान पत्रकारों /कर्मचारियों से बदसुलूकी का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रीमियम पेट्रोल कीमत वृद्धि पर भड़के प्रमोद तिवारी, कहा- ये मुनाफाखोरी है, कीमत वापस लें

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की सेना की बड़ी चेतावनी, 'अब दुनिया भर के पार्क, पर्यटन स्थल दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं'

  • ,
  • बंगाल चुनाव के बाद मोदी सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनेगी : ममता बनर्जी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट, चांदी के दाम बढ़े और शेयर बाजार में तेजी