हालात

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को लगा बड़ा झटका! कोर्ट ने 14 दिनों के लिए भेजा जेल, वकील ने लगाई जमानत की अर्जी

राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के केस में कोर्ट की तरफ से झटका लगा है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के केस में कोर्ट की तरफ से झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वह बीते कई दिनों से पुलिस की कस्टडी में थे।

हालांकि मुंबई पुलिस ने राज के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी, लेकिन इस आग्रह को अदालत ने स्‍वीकार नहीं किया। इससे पहले अदालत ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्‍टडी में भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम राज कुंद्रा को लेकर उनके घर भी पहुंची थी और घर की तलाशी ली थी। मामले में राज की पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में परीक्षा में सुधारों पर चर्चा, लोकसभा में 6 घंटे समय निर्धारित, मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

  • ,
  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल