हालात

राजस्थान: श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 11 लोगों की मौत, गुजरात से जा रहे थे मथुरा

भरतपुर के नदबई थाना इलाके में हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई थी। बस के खराब होने के बाद ड्राइवर नीचे उतरा और बस को ठीक करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में घायल लोग अस्पताल में कराए गए भर्ती।
हादसे में घायल लोग अस्पताल में कराए गए भर्ती। फोटो: सोशल मीडिया

राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नदबई थाना इलाके में हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई थी। बस के खराब होने के बाद ड्राइवर नीचे उतरा और बस को ठीक करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, यह बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे हादसा हुआ। मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन