हालात

राजस्थान: कोटा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

हादसा कोटडादीप गांव में उस समय हुआ, जब युवक स्टंट कर रहे थे। हाईटेंशन लाइन में एक युवक की साइकिल फंस गई। छुड़ाने के दौरान 7 युवकों को करंट लगा और उन्हें सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजस्थान के कोटा में गुरुवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोटडादीप गांव में उस समय हुआ, जब युवक स्टंट कर रहे थे। हाईटेंशन लाइन में एक युवक की साइकिल फंस गई। छुड़ाने के दौरान 7 युवकों को करंट लगा और उन्हें सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

खबरों के मुताबिक, घटना शाम करीब पांच बजे की है। मृतकों की पहचान बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर और ललित प्रजापति के रूप में हुई है। तीन घायलों को कोटा रेफर किया गया, जबकि एक का इलाज सुल्तानपुर में चल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख जताया है।।

उन्होंने कहा, कोटा के कोटरा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मैं दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?